Feb 29, 2008
वेब २.० क्या है तथा इसकी साईट्स तक कैसे पहुँचे ?
वेब २॰० :- यह वेब की अगली पीढ़ी (generation) है जिसमे आप पायेंगे नई खुबियो वाली साईट्स अगर आपको वेब २.० के बारे मे ज्यादा जानना है तो यहाँ जाए
अब आप पूछेंगे की वेब २.० की साईट्स कहा है ? साईट्स देखने के लिए जाए यहाँ
क्या आप माइक्रोसॉफ्ट के डेस्कटॉप खोज की धीमी गति से परेशान है ?---- भाग २
चिट्ठाजगत पर सम्बन्धित: कंप्यूटर, तकनीक, सूचना, माइक्रोसॉफ्ट, लाइनिक्स, पढाई, ऑनलाइन, मुफ्त-सॉफ्टवेयर, साइट्स, विज्ञान,
Feb 28, 2008
क्या आप माइक्रोसॉफ्ट के डेस्कटॉप खोज की धीमी गति से परेशान है ?
कोपेर्निक डेस्कटॉप सर्च :- इस सॉफ्टवेयर से आप बहुत ही जल्दी अपने कंप्यूटर मे कुछ भी खोज सकते है, और यह सॉफ्टवेयर बिल्कुल मुफ्त है यह सॉफ्टवेयर उपयोग करने मे बहुत ही आसान है इस सॉफ्टवेयर से आप कोई भी (संचिका)file, आउटलुक ईमेल, संगीत संचिका (Music File), विडियो इत्यादी तरह की खोज कर सकते है
गूगल डेस्कटॉप सर्च :- जी हां ! यह गूगल का डेस्कटॉप खोज के लिए बनाया गया सॉफ्टवेयर है इस सॉफ्टवेयर से आप कोई भी संचिका, दस्तावेज तथा अन्य खोज भी कर सकते है और इस सॉफ्टवेयर मे आप वो ही गूगल की तीव्र गति का अनुभव करेंगे पर अभी इस सॉफ्टवेयर की कुछ सीमाये है जो गूगल जल्द ही इस सीमाओ को भी दूर कर देगा
x1 डेस्कटॉप सर्च :- यह सॉफ्टवेयर भी आपके लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा लेकिन यह सॉफ्टवेयर मुफ्त उपलब्ध नही है यह सॉफ्टवेयर ३० दिन की परीक्षण अवधि (trial period) के साथ आता है लेकिन इस समय के बीत जाने के बावजूद आप इसका उपयोग कर सकते है बस आप नेटवर्क मे खोज नही कर पायेंगे
इन सॉफ्टवेयर का उपयोग कीजिये और अपनी डेस्कटॉप खोज को तीव्र बनाए
Feb 24, 2008
आप अपने कंप्यूटर डीलर की बईमानी का पता कैसे लगा सकते है ?
Feb 21, 2008
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल मे अकार्य (Undo) की संख्या बढाना
१) सभी चालू कंप्यूटर प्रोग्राम बंद कर दे
२) Start पर क्लिक करे, फिर Run विकल्प पर क्लिक करे अब बॉक्स मे regedit लिखे तथा ok दबाये
३) आपके एक्सेल के वर्जन के अनुसार निम्न पथ पर जाए :-
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल २००७ :-
HKEY_CURRENT_USER\Software\Microsoft\Office\12.0\Excel\Options
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल २००३ :-
HKEY_CURRENT_USER\Software\Microsoft\Office\11.0\Excel\Options
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल २००२ :-
HKEY_CURRENT_USER\Software\Microsoft\Office\10.0\Excel\Options
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल २०००:-
HKEY_CURRENT_USER\Software\Microsoft\Office\9.0\Excel\Options
४) अब दाई और दाया क्लिक करे (Right Click) तथा New मे DWORD Value चुने अब इस पर दाया क्लिक करे तथा Rename को चुने और इसका नाम UndoHistory रखे
५) अब इस पर दो बार बाया क्लिक करे अब इसका मान ० से १०० के बीच मे कुछ भी रख दे अब ok पर क्लिक करे अब इस खिड़की को बंद कर दे तथा एक्सेल मे इसका असर देखे
स्त्रोत :- माइक्रोसॉफ्ट
Feb 19, 2008
विज्ञान प्रसार
गेम्स
१) Games2Win :- इस साईट पर आप कई भारतीय गेम पायेंगे जैसे गली क्रिकेट, किस्मत १ तथा २, निर्वाण इत्यादी और भी कई गेम है इस साईट पर जो आपका समय मनोरंजक बना देंगे आप अपनी साईट या ब्लॉग पर भी यह गेम्स रख सकते है
२) Free Online Gems :- इस साईट पर भी कई गेम्स है जिनसे आप अपना उबाऊ समय मनोरंजक बना सकते है इस साईट के गेम्स भी आप अपनी साईट या ब्लॉग पर रख सकते है इस साईट पर १५० से ज्यादा गेम्स है
आज इतना ही ये साइट्स कैसी लगी जरूर बताये
Feb 15, 2008
कंप्यूटर/पढ़ाई
1) आप सभी विषयों के बारे मे जानकारी तो हासिल करेंगे ही इसके साथ - साथ आप अपने मनपसंद विषय के बारे मे खोज भी कर सकते है इस साईट मे नाच (डांस) पर भी जानकारियाँ दी गई है आज ही इस साईट पर जाइए और अपने दोस्तो तथा अध्यापको को अपने ज्ञान से अभिभूत कीजिये इस साईट का पता है http://www.educationplanet.com/ इस साईट पर ऑनलाइन पुस्तकालयों के बारे मे भी जानकारी दी गई है जिनसे आप और भी जानकारी प्राप्त कर सकते है
२) क्या आपका कंप्यूटर नया है ? या आप अपना कंप्यूटर खुद बनाना चाहते है , या आपके कंप्यूटर मे कुछ परेशानी आ रही है तो आपके लिए http://www.buildyourown.org.uk/ साईट है इस साईट से आप कंप्यूटर को बनाना (Build) भी सीख जायेंगे, इस साईट पर विन्डोज़ ९८, विन्डोज़ ME, तथा विन्डोज़ XP को किस तरह से आप अपने कंप्यूटर पर स्थापित कर सकते है, के बारे मे भी बताया गया है इतना ही नही इस साईट पर लाइनक्स के कुछ वर्जनो के बारे मे भी बताया गया है जैसे की कोनसे हार्डवेयर उचित होंगे, किस वर्जन को कैसे लोड किया जाता है यह भी बताया गया है
३) अब कुछ विडियो जिससे आप के ज्ञान मे और व्रधि होगी :-
आप किस तरह से एक ख़राब सीडी/डीवीडी प्लेयर से अपने कंप्यूटर के लिए एक पंखा बना सकते है जिससे आपका कंप्यूटर ज्यादा से ज्यादा ठंडा रहेगा और इससे आपका कंप्यूटर और अच्छा काम करेगा, तो बातें बंद देखिये ये विडियो
USB Cooling Fan - Click here for the most popular videos
अगर आप अपना कंप्यूटर ख़ुद बनाना चाहते है तो इस विडियो को देखिये क्योकि इस विडियो मे आपको कंप्यूटर बनाना बताया गया है
यह पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताये
धन्यवाद
Feb 10, 2008
सॉफ्टवेयर
इस सॉफ्टवेयर से आप हिन्दी ही नही उर्दू, गुजराती, मराठी, कन्नड़, संस्कृत, तेलगु तथा अन्य भारतीय भाषाओं मे भी टाइपिंग कर सकते है l यह सॉफ्टवेयर मुफ्त मे उपलब्ध है यह आप यहाँ से प्राप्त कर सकते है l
अगर आपको इस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने या अन्य किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो आप गूगल के ग्रुप http://groups.google.com/group/aksharamala के सदस्य बनकर अपनी समस्याओं का निदान पा सकते है l
Feb 5, 2008
देशी खोज

Feb 2, 2008
लाइनक्स के मुफ्त पाठ्यक्रम तथा किताबे
पिछले पोस्ट मे आपने लाइनक्स के वर्जनो तथा उसको डाउनलोड करने के बारे मे जाना l इस बार आप लाइनक्स के कई मुफ्त मे उपलब्ध पाठ्यक्रमों के बारे मे जानेंगे l इन पाठ्यक्रमों से आप आसानी से लाइनक्स पर काम कराने लग जायेंगे l
१) http://www.tech-linkblog.com/2008/01/10-sites-offering-free-linux-courses.html इस ब्लॉग पर लाइनक्स के मुफ्त पाठ्यक्रमों के बारे मे जानकारी दी गई है l इस ब्लॉग पर १० से ज्यादा साइटों के बारे मे दिया गया है जो आपको मुफ्त मे लाइनक्स के पाठ्यक्रमों की जानकारी देगी l
२) अगर आप लाइनक्स की मुफ्त मे उपलब्ध इ-बुक (ebook) पढ़ना चाहते है तो आप http://www.onlinecomputerbooks.com/free-linux-books.php साईट पर पायेंगे ५० से ज्यादा बेहतरीन किताबे जिनमे शामिल है शुरूआती स्तर से उन्नत स्तर तक की किताबे l तो फिर देर किस बात की आज ही इस साईट पर जाइए l
3) http://www.intelligentedu.com/blogs/post/free_computer_books/3709/186-online-linux-books इस साईट से आप पायेंगे १८६ लाइनक्स के मुफ्त ऑनलाइन किताबे जिन्हें आप डाउनलोड भी कर सकते है l आप अगर चाहे तो इस साईट के मासिक सूचनापत्र के सदस्य भी बन सकते है जो बिल्कुल मुफ्त है l