Admin Control Panel

New Post | Settings | Change Layout | Edit HTML | Moderate Comments | Sign Out

Jun 24, 2009

बीएसएनएल ने माइक्रोसॉफ्ट से बनाई जोड़ी |

भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम (सरकारी) कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में सबसे बड़ी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट से हाथ मिला लिया है | यह करार अभी सिर्फ बिजिनेस मेल को लेकर हुआ है जिससे बीएसएनएल अपने ग्राहकों को सामान्य मेल की जगह बिजिनेस की जरूरी सेवाओ से सुसज्जित मेल सेवा प्रदान कर सकेगा और इसकी फीस होगी सिर्फ ४२० रु. प्रतिमाह |

लेकिन भारत में आईटी के नजरिये से यह करार बहुत अहम् है क्योकि बीएसएनएल के चेयरमैन श्री कुलदीप गोयल के अनुसार निकट भविष्य में बीएसएनएल और माइक्रोसॉफ्ट मिलकर कई भारत में कई सुविधाओं की शुरुवात कर सकते है | जो भारत में आईटी के लिए बहुत लाभदायक होगा |

यह लेख पढने के लिए धन्यवाद तथा यह कैसा लगा जरूर बताये

Read more...

Feb 22, 2009

पोस्ट टाइटल बनाये सर्च इंजन फ्रेंडली

सामान्यतः कोई भी व्यक्ति अगर सर्च इंजन से आता है तो वह आपके ब्लॉग का नाम देखकर ही आता है, जिससे आपके ब्लॉग पर वह लोग नही आते है जो किसी टॉपिक विशेष के बारे में खोज कर रहे हो | क्योकि सर्च इंजन में आपके ब्लॉग का नाम आता है, ना की आपकी पोस्ट का टाइटल |
लेकिन आप आसानी से अपने ब्लॉग में ऐसी सेटिंग कर सकते है जिससे आपके ब्लॉग पोस्ट का टाइटल सर्च इंजन में आने लग जायेगा |
यह ट्रिक मैंने एक अंग्रेजी ब्लॉग Blogging Tips पर देखी थी |

मुझे लगा की यह आप सब के साथ भी शेयर करना चाहिए |
इसलिए इस ट्रिक को यहाँ दिया जा रहा है :-

नोट :- सबसे पहले अपनी टेम्पलेट का Backup जरूर सेव कर ले |

वर्त्तमान में आपके पोस्ट के टाइटल में कुछ इस तरह दिख रहा होगा (ब्लॉग का नाम : फिर पोस्ट का टाइटल)


इस ट्रिक के बाद आपकी पोस्ट का टाइटल कुछ इस तरह से दिखेगा (पोस्ट का टाइटल मात्र)



अब पहले अपने ब्लॉग के Layout|Edit HTML में जाकर नीचे दी गई लाइन को खोजे |

<title><data:blog.pageTitle/></title>


अब इस लाइन की जगह बॉक्स में दिए गए कोड पेस्ट कर दे (सूचना :- ऊपर दी गई लाइन को हटाकर इस कोड को पेस्ट करे) |

<b:if cond='data:blog.pageType == "index"'>
<title><data:blog.title/></title>
<b:else/>
<title><data:blog.pageName/></title>
</b:if>

और इस बदलाव को सेव कर ले |

Read more...

Feb 18, 2009

कैसे करे अपनी पोस्ट किसी भी ईमेल सर्विस से ?

आपने इस बारे में तो पढ़ा ही होगा की आप अपनी पोस्ट ईमेल के द्वारा किस तरह से प्रर्दशित कर सकते है | लेकिन ईमेल से पोस्ट को प्रर्दशित करने से सिर्फ़ लिखा हुआ ही प्रर्दशित होता है , चित्र प्रर्दशित नही होते है | लेकिन अब यह समस्या भी हल हो गई है | देखिये यह पोस्ट ईमेल के द्वारा ही प्रर्दशित के गई है :-

ईमेल से पोस्ट करने के लिए सर्वप्रथम आपको अपने ब्लॉग अकाउंट की सेटिंग्स में एक बदलाव करना होगा |
सेटिंग Tab में ईमेल विकल्प पर जाए तथा ईमेल की सेटिंग बदल दे ( आपको पोस्ट के लिए ब्लॉगर का ईमेल ID बनाना होगा जो सेटिंग में पहले से ही होगा बस आपको अपना मनचाहा नाम रखना होगा ) |
 
अब गूगल साईट पर जाए,और गूगल का ID और Password प्रविष्ठ कर दे |  "Create New Page" पर क्लिक करे, तथा एक नाम दे कर वेब पेज का विकल्प चुने | इसमे शामिल सभी कंटेंट इमेज में बदल जाते है |
तथा अपनी पोस्ट यहाँ कॉपी/पेस्ट कर दे (क्योकि इसमे अभी हिन्दी फोंट्स की सुविधा नही जोड़ी गई है |) जहाँ-जहाँ आप चित्र चाहते है वहाँ चित्र शामिल कर ले | तत्पश्चात इस पुरी पोस्ट को कॉपी करके आपकी ईमेल में पेस्ट कर दे | और भेज दीजिये ब्लॉग के ईमेल पर, लीजिये हो गई आपकी पोस्ट प्रर्दशित |
इसमे ज्यादा मेहनत तो लगती है लेकिन अगर कभी ब्लॉगर गड़बडाये या खुलने से मना कर दे तो यह तरीका बुरा नही है |
यह पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद, पोस्ट बुरी लगे तो जरूर बताये | (अच्छी लगने पर नही )

Read more...

Feb 11, 2009

क्या आप ऑनलाइन व्यापार में आना चाहते है ?

आपने कई बार सुना होगा की Online Business में बहुत कमाई है | और आप सोचते होंगे की किस तरह मैं भी ऑनलाइन बिज़नेस में कमाऊ | आपके इन्ही सवालों के जवाब के लिए यह पोस्ट |
इन्टरनेट के क्षेत्र में भारत के जाने माने व्यक्ति "राजेश्वर नायडू" ने भारतीयों की और भी कई समस्याओ को ध्यान में रखकर एक साईट बने है जिस पर आप पायेंगे :-

एक मुफ्त ebook ("जिसका मूल्य शुरू में १०००/- था, मैंने भी इसके लिए १०००/- दिए थे, पर उसके साथ हार्ड कॉपी भी थी) |
राजेश्वर नायडू का मुफ्त तकनीकी सहयोग (इसके लिए आपको कोई भी शुल्क नही देना होगा ) |
मुफ्त बोनस इनाम |
और भी बहुत कुछ है इस साईट पर आपके लिए |

यह सब पाने के लिए आपको मात्र आपका नाम, ईमेल ID तथा आप इस साईट से क्या चाहते है (जैसे पार्ट टाइम कमाई, नया व्यापार शुरू करना , वर्तमान व्यापार को बढ़ाना इत्यादि ), की जानकारी भरना होगी |

साईट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Read more...

Jan 25, 2009

किसने की पोस्ट की चोरी ?

क्या आप अपने ब्लॉग की पोस्ट की चोरी का पता लगाना चाहते है ? जिससे आप उस चोर का पता लगा सके l
हो सकता है की पहले भी आपकी पोस्ट की चोरी हुई हो जिससे आपके पाठक यह भी समझ सकते है की आपने इस पोस्ट को कही से नक़ल की है l जिससे आपके पाठक पर ग़लत प्रभाव पङता है , ये भी हो सकता है की भविष्य में वो आपके ब्लॉग पर आना पसंद भी ना करे l
तो इन चोरियों का पता लगाने के लिए http://copyscape.com साईट पर जाए l लेकिन इस साईट पर एक महीने में अधिकतम पाँच बार सर्च कर सकते है l उसके बाद आपको इसका प्रीमियम अकाउंट लेना होगा l

Read more...

Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP