Admin Control Panel

New Post | Settings | Change Layout | Edit HTML | Moderate Comments | Sign Out

Mar 27, 2008

क्या आप ख़ुद का कंप्यूटर खरीदने जा रहे है तो आप लेपटॉप क्यो नही खरीदते है ?

क्या आप ख़ुद का कंप्यूटर खरीदने जा रहे है तो आप लेपटॉप क्यो नही खरीदते है ? हो सकता है आप जितने मे एक कंप्यूटर खरीदने जा रहे है उतने मे आपको लेपटॉप मिल जाए l यह मजाक नही हकीकत है और इस सपने (या मजाक ) को हकीकत मे बदला है एक प्रशिद्ध भारतीय कंपनी एचसीएल (HCL "Hindustan Computers Limited") इन्फोसिस्टम ने और वो भी मात्र १४,०००/- l जी हां मात्र १४,०००/-
एचसीएल ने माइलीप नाम से ये लेपटॉप बाज़ार मे उतारे है इनमे भी दो सीरिज है

१. X सीरिज तथा २. Y सीरिज

X सीरिज :- इस सीरिज के लेपटॉप मे आप पायेंगे प्रोसेसर : - Intel Celeron M ULV Processor 353 गति : - ९०० मेगा हर्ट्ज़
स्क्रीन : - ७ इंच (१७.७४ सेमी.)
रिजोलुशन (Resolution) : - ८०० X ४८० पिक्सल
वजन : - मात्र १.४ किग्रा.
हार्ड डिस्क : - ३० जीबी (अप्रसारित)
ऑपरेटिंग सिस्टम : - लाइनिक्स
रेम :- ५१२ एमबी डीडीआर२
ऑप्टिकल ड्राइव : - नही
अन्य : - ४ इन १ मेमोरी कार्ड रीडर,
कमियाँ : - हार्ड डिस्क का अप्रसारित होना, ऑपरेटिंग सिस्टम लाइनिक्स होना, ऑप्टिकल ड्राइव नही होना, रेम का ५१२ एमबी होना
इन सभी कमियों के बावजूद एचसीएल का यह उत्पाद भारतीयों को बहुत भायेगा क्योकि अभी कंप्यूटर मे पिछड़ने का मुख्य कारण कंप्यूटर ऊची कीमित होना है और आने वाले समय मे ये कीमित भी जरूर कम होगी l
मायलीप की Y सीरिज की जानकारी अगली पोस्ट मे

2 टिप्पणियाँ:

कुन्नू सिंह March 27, 2008 2:02 PM  

रिमझीम जी दील्ली मे गांधी जि के समाधी से एक कीलो मीटर दूर एक बजार लगता है मै वहां से चार सौ रुपये मे एक पेनटीयम फोर का मदर बोर्ड और एक तीस रूपये मे रैम(RAM 128mb) लाया था और पास मे ही एक लेपटाप रखा था उसका मूलय चार हजार था(अचछि कंपनी का था) आपको ईस बात पर वीसवास करना ही पड्गा क्यो कि मेरे पास सबुत भि है कि नाही वो मदर बोर्ड चला और ना ही वो रैम चला(बहूत खुशी भि हुई क्यौ कि मै उस को अपने पसी मे लगाने वाला था पर पहले मैने दुकान पर चेक करा लीया था। अगर बीना चेक कराए अपने पीसी मे लगाता तो मेरा पीसी उसी कि तरह हो जाता।

अरे हम लैपटाप कैसे ले सकते हैं आपने ही तो अपने ब्लोग मे कहा है कि "ये ब्लोग कंप्युटर प्रेमीयो के लीये है। और फीर लैप टाप मे कहां दम है कि वो हर रोज 16-17 घंटे चल सकेगा।

Dilip Joshi March 28, 2008 8:17 AM  

कुन्नू जी,
यह तो ग्रे मार्केट मे आम बात है की कभी कोई चीज चल गई कभी नही चली पर यह लेपटॉप जरूर चलेगा | कंपनी इस पर १ साल की ग्यारंटी देने वाली है |
दूसरी बात अगर मे यह लिखता की "यह ब्लॉग मुख्यतः कंप्यूटर, लेपटॉप प्रेमियों तथा विज्ञान मे रूचि रखने वालो के लिए है | " तो उतना अच्छा नही लगता

Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP