Admin Control Panel

New Post | Settings | Change Layout | Edit HTML | Moderate Comments | Sign Out

Mar 10, 2008

हिन्दी की उपयोगी वेबसाइट्स भाग - २

हिन्दी की उपयोगी वेबसाइट्स श्रृंखला के इस भाग मे आपके लिए लाये है चिकित्सा संबंधी हिन्दी की साइटे

बीमारी-जानकारी :- इस साईट मे आप हर तरह की बीमारी की जानकारी प्राप्त कर सकते है तथा इन बीमारियों की रोकधाम के लिए आवश्यक कदम भी उठा सकते है इस साईट से आप प्राथमिक उपचार के बारे मे भी जान सकते है जिसकी सहायता से डाक्टरी उपचार से पहले रोगी का स्वास्थ और ना बिगड़े इस साईट की जानकारी के द्वारा आप अपनी नब्ज़ को अपने शरीर के ८ अलग-अलग स्थानों से माप सकते है यह सब जानकारी के लिए आपको साईट पर दिए गए फॉण्टस डाउनलोड करने होंगे

मरीज शिक्षा :- इस साईट के द्वारा आप अपने दातो की बीमारियों के बारे मे जान सकते है इसके साथ ही आप अपने दातो की देखभाल भी आसानी से कर सकते है इस साईट मे दातो मे होने वाले रोग तथा उनकी रोकधाम के बारे मे भी बताया गया है इस साईट मे अन्य छोटी-छोटी तकलीफो के बारे मे भी विस्तार से बताया गया है जैसे बच्चो के दात, अकल दाढ़ तथा अन्य जानकारियाँ है इस साईट पर


प्राथमिक चिकित्सा :- यह साईट सी-डैक, भारत द्वारा बनाई गई है इस साईट मे चिकित्सा की मूलभूत जानकारियों के साथ-साथ कई उपयोगी जानकारी भी दी गई है इस साईट मे मुख्यतः बाल चिकित्सा तथा महिला चिकित्सा पर ज्यादा ध्यान दिया गया है भारतीयों के लिए आहार संबंधी मार्गदर्शिका भी दी गई है जिससे आप आसानी से अपनी आहार सम्बन्धी जरूरतों को जान सकते है अर्थात आपको अपने भोजन मे क्या-क्या लेना चाहिए इसकी भी जानकारी दी गई है

अन्य हैल्थ लाइब्रेरी,

यह श्रृंखला आपको कैसी लग रही है जरूर बताये

1 टिप्पणियाँ:

अनुनाद सिंह March 10, 2008 9:03 PM  

यह शृंखला बहुत उपयोगी होगी। हिन्दी की लोकोपयोगी सामग्री रखने वाली साइटों की जानकारी से तिहरा लाभ होता है - प.धने वाले पढ़कर लाभ लेते हैं; कन्टेन्ट बनाने वाले इसे देखकर हिन्दी में नया (उपयोगी) कन्टेन्ट बनाने में सहायता लेते हैं; जिन्होने कन्टेन्ट ब्नाया है, जब उनकी कन्टेन्ट का उपयोग होता है (पढ़ी जाती है) तो खुश होते हैं।


और भी ऐसी जानकारी देते रहिये।

Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP